फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
राजीव सरोज। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसके साथ रहे रिश्तेदार को गंभीर चोट आई। ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रायबरेली जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के चकभीरा गांव निवासी राजीव सरोज उर्फ राजू (35) पुत्र माता प्रसाद बुधवार को अपनी ससुराल ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बहादुरगंज गया था। गुरुवार को वह अपने साले केशलाल (50) पुत्र सुखराम सरोज के साथ ऊंचाहार सामान लेने गया था। सामान लेकर वापस घर बहादुरगंज जा रहा था।
प्रयागराज लखनऊ हाईवे स्थित नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर अड्डा के पास रायबरेली की तरफ जा रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे राजू की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे केसलाल को गंभीर चोट आई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी कालाकांकर में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। उधर नवाबगंज पुलिस ने राजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पाकर परिजनों में चीख पुकार मच गई है। मृतक के साला संजय कुमार सरोज पुत्र सुखराम सरोज ने अज्ञात चालक के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें