फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 21 May 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मानधाता के अहिना मोड़ पर सड़क किनारे गड्ढे में बाइक सवार युवक का शव मिलने के बाद जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

मानधाता के पितईपुर ससुराल से लौट रहा था अपने घर, आरडीआरपीएस डिग्री कॉलेज के करीब हुई दुर्घटना
रात भर पड़ा रहा शव, सुबह हुई लोगों को घटना की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मानधाता। ससुराल से घर लौट रहे युवक की बाइक में बेकाबृू वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत सड़क किनारे गड्ढे में चला गया। रविवार सुबह लोगों की नजर पड़ी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद परिजनों को जानकारी दी। लीलापुर थाना क्षेत्र के चितरी निवासी मुलायम यादव शनिवार को बाइक से अपनी ससुराल पितईपुर कोमलचंद्र यादव के घर गया था। वहां से करीब रात दस बजे घर के लिए निकला। मानधाता के अहिना मोड़ पर आरडीआरपीएस डिग्री कॉलेज के सामने अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मुलायम यादव बाइक समेत गड्ढे में चला गया। रात भर वह दर्द से तड़पता रहा लेकिन किसी की नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह उधर से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने मृतक की छानबीन करते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। मुलायम ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। मृतक मुंबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह अपने भाई बहन में सबसे छोटा था।

मानधाता के अहिना मोड़ पर सड़क किनारे गड्ढे में बाइक सवार युवक का शव मिलने के बाद जुटी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें