फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल भी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर मस्तफाबाद निवासी शैलेश पटेल (28) शुक्रवार को बाइक से रानीगंज कैथौला बाजार की ओर आ रहा था। लालगंज कोतवाली के अगई ग्राम सभा के समीप अचानक वह कार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चलती कार में बैठे लोगों में से किसी ने गेट खोल दिया, जिससे बाइक सवार युवक चपेट में आ गया। हादसेे में बाइक पर बैठा प्रेमलाल व पैदल जा रहा बोधी का पुरवा निवासी राघवेंद्र सिंह भी घायल हो गए। घटना की जानकारी पर लालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
करंट की चपेट में आकर झुलसा युवक
करंट की चपेट में आने से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालगंज कोतवाली के तुलापुर निवासी राजन सिंह (22) पुत्र संजय सिंह बुधवार को घर के भीतर कुछ काम कर रहा था। अचानक कटे तार की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की जानकारी पर परिजनों में हड़कंप मच गया। आननफानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें