फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : रामकथा स्थल नौ सेक्टर और सात जोन में बंटा, एक हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

Sun, 15 Nov 2026 06:01 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

बेंती राजभवन में रामकथा के आयोजन को लेकर सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार किया गया है। नौ सेक्टर और सात जोन में बंटे कथा स्थल की निगरानी 200 कैमरों से होगी। चार जिलों के करीब एक हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं, आयोजन में 151 लोग आरती करेंगे और स्वच्छता में जुटे 21 सफाईकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
बेंती में कथा स्थल का जायजा लेते अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण एवं एसपी दीपक भूकर। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंती राजभवन स्थित परेड ग्राउंड में 17 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली रामकथा की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कथा स्थल को नौ सेक्टर और सात जोन में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था में प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ के करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। तीन अपर पुलिस अधीक्षक और छह क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। खुफिया विभाग की स्थानीय इकाई भी पूरे आयोजन पर नजर रखेगी। इसके अलावा 200 सीसीटीवी कैमरों से कथा स्थल और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन


रविवार को प्रयागराज के अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कथा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीजी ने एसपी से श्रद्धालुओं के आवागमन, पार्किंग, प्रवेश और निकास मार्गों की जानकारी ली। उन्होंने हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय और कुंडा के क्षेत्राधिकारी शिवनारायण वैस मौजूद रहे।

Trending Videos

151 लोग करेंगे आरती, सफाईकर्मियों को मिलेगा सम्मान

बेंती में आयोजित रामकथा के दौरान इस बार 151 लोग आरती करेंगे। इनमें साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभालने वाले 21 सफाईकर्मी भी शामिल होंगे। सफाईकर्मियों की 21-21 लोगों की टोलियां लगातार कथा स्थल की स्वच्छता बनाए रखेंगी। कथा संपन्न होने के बाद इन सफाईकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

आज निकलेगी कलश यात्रा

रामकथा के शुभारंभ से पहले 16 नवंबर की सुबह कलश यात्रा निकलेगी। एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, बाबागंज विधायक विनोद सरोज और पूर्व ब्लॉक प्रमुख हितेश प्रताप सिंह ने लोगों से संपर्क किया। जनप्रतिनिधियों ने कलश यात्रा में शामिल होने की अपील की। कलश यात्रा कुंडा तहसील क्षेत्र के चार ब्लॉकों और चार नगर पंचायत क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

एक लाख श्रद्धालुओं के बैठने की होगी व्यवस्था

कथास्थल पर मुख्य पंडाल और उसके अगल-बगल बने पंडाल में करीब एक लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं, करीब एक लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। भोजन और जलपान के लिए अलग से टेंट लगाए गए हैं। भोजन तैयार करने के लिए जमीन 10 चूल्हे बनाए जा रहे हैं। जहां लकड़ी जलाकर खाना बनाया जाएगा।

वीआईपी के लिए अलग रास्ता, बेंती कोठी में पार्किंग

राम कथा में आने वाले वीआईपी मेहमानों के आवागमन के लिए बेंती कोठी के पीछे की ओर बने हेलीपैड तक जाने वाले मार्ग का इस्तेमाल किया जाएगा। वीआईपी वाहनों की पार्किंग बेंती कोठी परिसर के अंदर होगी। इसके लिए अलग से व्यवस्था बनाई जा रही है।

विज्ञापन

फिल्मी सितारों और कई दिग्गजों के पहुंचने की संभावना

कथा में योग गुरु बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह पहुंचेंगे। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के साथ बॉलीवुड स्टार संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी के आने की भी चर्चाएं हैं। हनुमान अंश फिल्म की पूरी टीम के साथ मुख्य अभिनेता शोभित सत्य भी 18 नवंबर को कथास्थल पहुंचेंगे। राम मंदिर आंदोलन से जुड़े बाबा सत्यनारायण मौर्य भी आएंगे। अयोध्या और उज्जैन के संतों को भी आमंत्रण भेजा गया है।

तैयार हो रहा स्विस कॉटेज

विशिष्ट अतिथियों के ठहरने के लिए कथास्थल के पास स्विस कॉटेज तैयार किया जा रहा है। वहीं, बाबा रामदेव बेंती कोठी में बने पंचवटी में ठहरेंगे। दूसरे देशों के हिंदू शरणार्थियों के ठहरने के लिए विशेष शिविर कक्ष तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, राम कथा के लाइव प्रसारण के लिए मुफ्त वाईफाई की सुविधा दी गई है।

ई-रिक्शा चालकों को मिलेगा पास

कुंडा से बेंती कथा स्थल तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा चालकों को पुलिस की ओर से पास जारी किया जा रहा है। ई-रिक्शा चालक पास दिखाकर कथा स्थल तक पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें