फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्हा से योगी का दिल का रिश्ता

Sun, 19 Mar 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़
विज्ञापन
सूबे के मुखिया बनने जा रहे योगी आदित्यनाथ का जिले से दिल का रिश्ता है। इलाहाबाद जाते वक्त वह अक्सर शहर में रुकते हैं। यहां के कार्यकर्ताओं के साथ वह कुछ वक्त जरूर बिताते थे। भाजपाइयों के मुताबिक, सुबह आठ बजे ही उन्हें जानकारी हो गई थी कि योगीजी मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। दरअसल हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता शुक्रवार की शाम गोरखपुर गए थे। उन्हें वहां पता चला कि सुबह आठ बजे योगी के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने जा रहे योगी आदित्यनाथ वैसे तो बेल्हा में किसी विशेष कार्यक्रम के लिए नहीं आए, लेकिन जब भी उनका इलाहाबाद आना-जाना होता है तो वह यहां जरूर रुकते हैं। घंटे-दो घंटे कार्यकर्ताओं के साथ बिताने के बाद ही वह आगे के लिए रवाना होते थे। बेल्हा से जुडे़ लोगों के सुख-दुख में वह सदैव सहभागी रहते हैं। एमएलसी और बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के पिता के निधन पर उनके पैतृक गांव बेलखरनाथ स्थित करमाही गांव में आयोजित तेराहवीं कार्यक्रम में लगभग दो घंटे तक मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं से मिलते रहे।

हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि बीते नवंबर माह में इलाहाबाद में सांसदों की हुई बैठक में प्रतिभाग करने गए योगी बेल्हा में घंटों वक्त बिताए थे। उन्होंने बताया कि जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार की शाम गोरखपुर उनसे मिलने गए थे। शनिवार की सुबह आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन उनके पास आते ही कार्यकर्ताओं को आभास हो गया था कि सीएम पद के लिए उनके नाम की घोषणा हो सकती है। फिलहाल योगी के सीएम बनने पर जिले के लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब देखना यह है कि वह बेल्हा के हिस्से में क्या देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें