फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कात्यायनी की कृपा पाने को साधकों ने किया जप

Tue, 12 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
नवरात्र के पांचवें दिन मंगलवार को बहराइच शहर के संहारिणी माता मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवरात्र के छठे दिन कात्यायनी देवी की पूजा-अर्चना की गई। देवी की कृपा पाने के लिए साधकों ने जप किया। मां बेल्हा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पाठ किया।
विज्ञापन

मान्यता है कि कात्यायन ऋषि ने तप करके देवी से वरदान मांगा कि वे उनके कुल में पुत्री के रूप में जन्म लें। देवी ने अजन्मा स्वरूप त्याग कर ऋषि कुल में जन्म लिया। इसी कारण से देवी का नाम कात्यायनी पड़ा। नवरात्र पर देवी के इसी स्वरूप को पूजा गया। बेल्हा देवी मंदिर, चंद्रिका धाम, वाराहीधाम, ज्वाला देवी धाम में भक्तों की भीड़ जमा रही। सुबह से शाम तक देवी दर्शन को लोगों का तांता लगा रहा। ग्रामीण अंचलों में भी देवी की धूम रही। नौ दिन का व्रत रखने वालों ने घर में देवी का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें