फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक क्लीनर के पाजिटिव मिलने से गड़वारीपुर में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
नासिक से लौटे ट्रक क्लीनर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अंतू के गड़वारीपुर से शहर के जोगापुर माडर्न साइंस कालेज के लोग खौफ में हैं। पुलिस अब ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। उसकी लोकेशन वाराणसी के बाद नहीं मिल रही है। जोगापुर क्वारंटाइन केंद्र पर संक्रमित युवक किससे मिला, इसके बारे में तहसीलकर्मी खोजबीन कर रहे हैं। संदिग्ध लोगों का सैंपल जांच को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारीपुर निवासी एक युवक ट्रक पर खलासी का काम करता है। वह नासिक से 21 अप्रैल को अपने रिश्तेदार फिरोज निवासी मदाफरपुर असरापुर के साथ ट्रक से घर के लिए चला था। 23 अप्रैल को गांव पहुंचने के बाद वह प्राइमरी स्कूल शुकुलपुर में रुक गया। बाद में गड़वारा पुलिस ने युवक समेत 11 लोगों को जोगापुर क्वारंटीन केंद्र ले जाकर रखवा दिया। सभी को कक्ष संख्या 14 में रखा गया। गड़वारीपुर के युवक के कोरोना संक्रमित होने की खबर से रविवार को गड़वारीपुर से लेकर मार्डन साइंस इंटर कालेज जोगापुर में क्वारंटीन कराए गएलोग खौफजदा हो गए। सूचना पर सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय अंतू एसओ के साथ गड़वारीपुर पहुंचकर जांच करने लगे।
संक्रमित युवक का यात्रा इतिहास पता करने के बाद परिजनों से बातचीत की। चालक फिरोज के बारे में पता लगाया गया। उसकी लोकेशन वाराणसी मिली, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। गांव में भी लोग कोरोना संक्रमण की दहशत में दिखे। गड़वारीपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित युवक के परिजनों से पूछताछ करने के बाद स्कूल व गांव में दवाओं का छिड़काव कराया। कुछ ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें