फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में दो जगह छेड़खानी के विवाद में मारपीट

Sun, 30 Aug 2020 08:56 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime - फोटो : sociol media
विज्ञापन
छेड़खानी के विवाद को लेकर दो जगहों पर मारपीट हो गई। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं एक अन्य जगह पर शिक्षक द्वारा किशोरी के साथ छेड़खानी की जानकारी पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

 
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चकिया गांव निवासी लालजी यादव ने छोटू उर्फ शिवानंद साहू पुत्र रमेश साहू पर छेड़खानी का आरोप लगाया। उसका कहना था कि उसकी पुत्री शुक्रवार की शाम को शौच को गई थी। छोटू ने उसके साथ छेडख़ानी की। उसके शोर मचाने पर भाग निकला। पुलिस ने उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर छोटू ने भी पिंटू यादव, दिनेश सोनकर, रमेश प्रधान सहित पांच छह अज्ञात पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

एक अन्य मामले में रैयापुर गांव के रामचंद्र ने तहरीर देकर कहा है कि शनिवार की शाम उसकी पुत्री जानवरों को चारा देने गई थी। इस दौरान गांव के शुभम, धीरज व कमलेश ने उसके साथ छेड़खानी की। उसने शोर मचाया तो लोग मौके पर पहुंचे। इस पर उन लोगों से मारपीट की गई। इसमें गांव के रोहित सरोज, रामराज यादव, रवि कुमार व सुरेश कुमार घायल हो गए। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी तरह कोतवाली के कनावां गांव में एक शिक्षक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। शिकायत पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें