मुरादाबाद मंडल के मीरानपुर कटरा स्टेशन, बरेली और रोजा के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग काम की वजह से बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस का संचालन 13 अगस्त तक नहीं होगा। कुंडा होकर प्रयागराज और बरेली जाने वाली ट्रेन का संचालन छह दिनों तक बंद रहेगा। यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने दी।