फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दर्द-ए-डिस्को पर डांस के विवाद में भिड़े बराती व घराती, छह घायल

Mon, 19 Jun 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के सराय जमुआरी में शनिवार की रात डीजे पर दर्द ए डिस्को गाने पर डांस के विवाद में बराती व घरातियों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सुरक्षा के बीच शादी कराई।
विज्ञापन

सरायजमुआरी निवासी राम सजन वर्मा की बेटी की शनिवार को बरात इटवा अनावा से आई थी। नाश्ते के बाद देर रात डीजे पर गानों पर बराती नाच रहे थे। इस बीच दर्द ए डिस्को गाने पर डांस के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान उनके बीच उनके बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे।



दूल्हे पक्ष के लोगों का आरोप है कि कन्या पक्ष के लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मारपीट की। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से श्यामलाल, छोटेलाल, जितेंद्र कुमार, अवधेश कुमार वर्मा सहित छह व तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी हुईं। कंधई थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि राम सजन की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें