फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प

Tue, 30 Jan 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को जिले में कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। साथ ही उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय इंदिरा भवन पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने कहा कि देश की आजादी में गांधीजी भूमिका युगों-युगों तक याद रहेगी। उनके बताए रास्ते पर सभी को चलने के लिए संकल्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके रास्तों पर चलकर ही कांगेेस जनता के बीच लोकप्रिय है। नगर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी ने कहा कि बापू हमेशा आदर्श रहेंगे।

इस अवसर पर डा. वीके सिंह, इरफान अली, सलीमउल्ला, प्रशांत शुक्ल, राहुल मिश्र, जावेद, अब्दुल रहमान, प्रदीप सौरभ, रामधन, सेवादल प्रमुख यमुना प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी तरह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किंडर गार्डेन पब्लिक स्कूल शिवजीपुरम् में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान आयोजित दंत परीक्षण शिविर में डा. अवंतिका पांडेय ने बच्चों दांतों की सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा. वाचस्पति शुक्ल ने कहा कि शरीर एवं वातावरण की स्वच्छता ही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ओमप्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुजादास ने कहा कि राष्ट्रपिता ने अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। इस अवसर पर केतकी पांडेय, दीप्ती श्रीवास्तव, शिवानी वर्मा, सुषमा पांडेय, दीक्षा सिंह, चंदा चतुर्वेदी, शकुंतला लाल, निशा शर्मा, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें