फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों ने लोन देने से खड़ा किया हाथ, एलडीएम को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों ने लोन देने से खड़ा किया हाथ, एलडीएम को फटकार
विज्ञापन

चिलबिला चौराहा और श्रीराम तिराहे पर 24 घंटे तैनात होगी पुलिस
प्रतापगढ़। उद्योग बंधु की बैठक में बैंकों के लोन देने से हाथ खड़ा करने और व्यापारियों के फाइल लेकर घूमने पर सीडीओ डीपी सिंह ने एलडीएम को फटकार लगाते हुए दस दिन के अंदर लक्ष्य पूरा करने को कहा है। उन्होंने लापरवाही किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन में उद्योग बंधु की बैठक विकास भवन सभागार में हुई। व्यापारियों ने बैंक कर्मियों की लापरवाही का मामला उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, स्टैंडअप योजना के तहत तैयार फाइलों पर बैंक अधिकारी कर्ज देने को तैयार नहीं हैं। मुद्रा योजना के तहत जिले के 7670 लाभार्थियों को लोन देना था, मगर अभी तक बैंकों ने सिर्फ 2458 लाभार्थियों को ही कर्ज दिया है। इससे नाराज सीडीओ ने एलडीएम अनिल कुमार को फटकार लगाते हुए दस दिन का समय दिया है। व्यापारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर श्रीराम तिराहा और चिलबिला चौराहे पर पुलिस तैनाती की मांग करने पर एएसपी ने चौबीस घंटे पुलिस तैनाती का आश्वासन दिया है। बैठक में रोशनलाल उमरवैश्य, दिनेश कुमार चौरसिया, वीके श्रीवास्तव, जीतलाल गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें