फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: \c\Sबार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने बालेंद्र भूषण और महामंत्री अभिषेक

विज्ञापन
सदर तहसील बार एसोसिएशन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री। अ​धिवक्ता - फोटो : प्रतापगढ़ में संविदा कर्मी की हत्या के बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे विधायक जीतलाल पटेल। संवाद
विज्ञापन
सदर तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। 583 के सापेक्ष 349 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। बालेंद्र भूषण सिंह 214 मत पाकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार विपिनचंद्र मिश्र को 128 मत मिले। महामंत्री पद के उम्मीदवार अभिनव मिश्र को 236 मत मिले। उन्होंने अवनीश पांडेय को शिकस्त दी। अवनीश को 103 मत मिले।
विज्ञापन

दूसरे पदों के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव में छह मतों को अवैध घोषित किया गया। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद समर्थकों ने अध्यक्ष और महामंत्री को फूल माला पहनाकर खुशी जताई।
निर्वाचन कमेटी के अध्यक्ष विजयपाल सिंह, संस्थापक अध्यक्ष चंद्रेश पांडेय व एल्डर कमेटी के सदस्यों की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कार्य संपन्न हुआ। अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा और सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें