फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में शान से निकली बजरंगी की शोभायात्रा

Sat, 31 Jan 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। नगर के तिलौरी नहर चौराहे पर वेदी पूजन के साथ ही शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। भारी भीड़ के कारण सभी चौराहों पर जाम लग गया। देर शाम शोभायात्रा पुन: चौराहे पर पहुंची। इसके बाद वेदमंत्रों के साथ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।
विज्ञापन


तिलौरी चौराहे पर काफी दिन से मंदिर में हनुमानजी की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां चल रही थीं। वेदी पूजन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद शुक्रवार को सुबह से ही भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। त्यागीजी महाराज के निर्देशन में मूर्ति को रथ पर रखा गया। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जय हनुमान की ध्वनि के साथ ही शोभा यात्रा की शुरुआत की। डीजे और बैंड की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल पड़े। शोभायात्रा में घोड़े और हाथी भी मौजूद रहे।

जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया और भगवान की आरती उतारी गई। इसके अलावा मंदिरों में हनुमानजी का मिलाप कराया गया। पूरे नगर का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा वापस मंदिर पहुंची। यहां त्यागीजी महाराज ने वेदमंत्रों के साथ हनुमानजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई। शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया है। शोभायात्रा में विहिप के जिला संगठनमंत्री मनोज सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पूरी व्यवस्था देखी। इस दौरान बलदेव सिंह, राजू विश्वकर्मा, सुरेंद्र तिवारी, रामकैलाश तिवारी, उमेश चंद्र तिवारी, ओम तिवारी, राज तिवारी, हरकेश, लवकुश, जवाहरलाल, धवल सिंह, विजय, अमित, मिश्रीलाल, अम्पित केशरवानी, बबलू पटेल, गया प्रजापति, संजय पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें