फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छावनी बना बघुमार गांव, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के बघुमार निवासी राम मिलन गुप्ता (54) की शनिवार की रात चमनगंज बाजार में हत्या के बाद परिजनों के साथ ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर रोते-बिलखते परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ व्यापारी नेताओं ने पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्रामीणों ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की। मांग पूरी न होने तक शव के अंतिम संस्कार से परिजनों ने इन्कार किया है। गांव में बढ़ते तनाव को देख एसपी दीपक भूकर ने मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है।
ग्रामीणों ने सात जुलाई को सीएम के आगमन पर धरना प्रदर्शन और अनशन की चेतावनी पुलिस प्रशासन को दी है। मृतक के घर व्यापारी नेता रवि गुप्ता, उमा शंकर अग्रहरी, ज्योत्सना सिंह, महेंद्र गुप्ता, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें