प्रतापगढ़। चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा देने आए शिक्षामित्र प्रश्नपत्र देखकर चकरा गए। बगैर प्रशिक्षण परीक्षा देने पहुंचे अधिकांश शिक्षामित्र पेपर पाने पर एक-दूसरे का मुंह निहारते रहे।
मंगलवार को शिक्षामित्रों के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शहर के जीआईसी, जीजीआईसी और केपी इंटर कालेज में हुई। जीआईसी में 800, जीजीआईसी में 600 और केपी इंटरकालेज में 152 शिक्षामित्रों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को हुई परीक्षा में कोई परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं था। सुबह दस से एक बजे और दो से पांच बजे के बीच हुई परीक्षा में बहु विकल्पीय प्रश्न अधिक थे। विद्यालय प्रबंध समिति, विद्यालय संचालन में अनुशासन बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर अधिकांश प्रश्न आधारित थे। प्रभारी डायट प्राचार्य सुनीलदत्त ने अपने सहयोगी राकेश कनौजिया, जितेंद्र यादव के साथ परीक्षा का जायजा लिया। प्रभारी डायट प्राचार्य ने बताया कि बुधवार को तृतीय चरण के प्रथम सेमेस्टर और गुरुवार को इंटरमीडिएट अर्हताधारी शिक्षामित्रों की परीक्षा होगी।