फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि की नियुक्ति में पिछड़े वर्गं को मिलेगा 27 प्रतिशत आरक्षण : हीरा

विज्ञापन
education
विज्ञापन
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष हीरा ठाकुर ने कहा है कि विश्वविद्यालयों में होने वाली नियुक्ति में अब पिछड़े वर्गों को 27 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई बैठक में कुलपतियों ने यह स्वीकार करते हुए आरक्षण प्रणाली लागू करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए मोदी और योगी ने कई योजनाएं संचालित की हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में पत्रकारों से बात करते हुए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिए योगी सरकार ने आयोग को असीमित अधिकार दिए हैं। अब पिछड़े वर्ग के पीड़ितों की आवाज नहीं सुनने वाले अफसरों पर सीधे कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि 85 फीसदी आबादी वाला पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए किसी पार्टी ने नहीं सोचा।
आरोप लगाया कि सपा कार्यकाल में लाखों बच्चों को वजीफा से वंचित होना पड़ा था। उसका कारण यह था कि वजीफा के लिए बजट ही नहीं दिया गया था। योगी सरकार को पिछड़ों की हितैषी बताते हुए कहा कि आयोग को इतना अधिकार मिल गया है कि अब उनकी लड़ाई लड़ने के लिए हम सदैव तैयार रहते हैं। इसके पूर्व डाक बंगले में पहुंचने पर भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने अपने साथियों के साथ उपाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें