फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आयुष्मान वार्ड खाली, जनरल में भर्ती किए जा रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना के गोल्डेन कार्ड धारक मरीजों को अलग से वार्ड नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में वह जनरल वार्ड में भर्ती किए जा रहे हैं। जबकि शासन ने आदेश दे रखा है कि गोल्डन कार्ड धारकों को अलग से वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जाए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना को अपनी प्राथमिकता में शामिल करते हुए जोर-शोर से इसका शुभारंभ किया था। प्रतापगढ़ में भी इसकी शुरुआत हुई थी। मेडिकल कॉलेज 10 बेड का आयुष्मान वार्ड बनाया गया था। वार्ड में एसी लगाया गया लेकिन वार्ड से एसी गायब हो गई। दस के बजाए बीस मरीज पुरुष वार्ड में भर्ती हैं। इन मरीजों को आयुष्मान वार्ड के जगह जनरल वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है। ऐसे में मरीजों को परेशानी हो रही है, दूसरे भारत सरकार का वह मानक भी टूट रहा है, जिसमें इस अभियान और योजना को विशेष दर्जा दिया गया है। इस बारे में आयुष्मान भारत योजना के नोडल डाॅ. सुधाकर सिंह से बात की गई तो उनका कहना है कि मेडिकल कालेज प्रशासन ने आयुष्मान वार्ड अपने कब्जे में ले लिया है। मरीजों को भर्ती करना और इलाज करना उन्हीं की जिम्मेदारी है। आयुष्मान के जगह जनरल वार्ड में यदि मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है तो इसकी रिपोर्ट तैयार कर डीएम और सीएमओ के पास भेजा जाएगा।
डर बस बोलने को तैयार नहीं मरीज
मेडिकल कॉलेज में भर्ती आयुष्मान के मरीज चिकित्सकों के डर से कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। तीन मरीजों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अखबार में खबर प्रकाशित होगी तो इलाज बंद कर दिया जाएगा। इस लिए वह इलाज के दौरान कुछ नहीं बोल सकते हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान वार्ड में यदि गोल्डन कार्ड धारकों को भर्ती नहीं किया जा रहा है तो गलत है। मामले की जांच कराई जाएगी। सत्य पाए जाने पर प्राचार्य को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. जीएम शुक्ल, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें