फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रक की टक्कर से ऑटो पलटा, गार्ड की गई जान

Mon, 24 Nov 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
हथिगवां थाना क्षेत्र के बरौधा गांव के समीप सड़क हादसे में अधेड़ की मौत पर बिलखते परिजन। सोशल मी
विज्ञापन
प्रयागराज जाते समय बरौधा गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक टेंपो पलट गया। हादसे में गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बकौल गांव निवासी 53 वर्षीय छोटेलाल यादव प्रयागराज स्थित किले में गार्ड के रूप में तैनात थे। वह सोमवार सुबह टेंपो में सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे।
हथिगवां थाना क्षेत्र के बरौधा गांव के पास ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को साइड से टक्कर मार दी। इस दौरान टेंपो गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में टेंपो सवार छोटेलाल और 33 वर्षीय सुजीत कुमार निवासी भदरी कुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी कुंडा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बेटे अंकित और अंशुमान सहित परिजन अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें