फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कच्चे मकान के मलबे में दबने से चाची व भतीजी घायल

Sat, 09 Dec 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कच्चे मकान के मलबे में दबने से चाची व भतीजी घायल
विज्ञापन

कोहड़ौर। सरौली के सोनवरसा पुरवा निवासी गुलहसन की पत्नी अमीरुलनिशा (60) शनिवार सुबह कच्चे मकान के भीतर रसोई में खाना बना रही थी। अचानक कच्चे घर की दीवार व छत भरभरा कर गिर गई। मलबे में अमीरुल व उसकी भतीजी शमा (18) दब गईं। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद मलबे में दबी चाची व भतीजी को बाहर निकाला। दोनों को परिजन उपचार के लिए लेकर कोहड़ौर सीएचसी पहुंचे। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल अमीरुल को प्रयागराज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन




मंडी में जगह को लेकर दो दुकानदारों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
रानीगंज। हुसैनपुर निवासी असबाब ने पूरेगोलिया वार्ड स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार को मुर्गी की दुकान खोली है। बगल में लिलहा निवासी मोनू की भी दुकान है। शाम को दोनों के बीच सब्जी मंडी में सामान रखने को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर उनके बीच मारपीट होने लगी। दूसरे दुकानदारों के हस्तक्षेप के बाद दोनों शांत हुए। मारपीट का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शनिवार सुबह मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने दोनों पक्ष से शहजाद, कल्लू, मुस्तकीम को हिरासत में लिया। पुलिस की जांच पड़ताल में मंडी में अवैध वसूली की बात भी सामने आई है। सब्जी मंडी में आए दिन जगह को लेकर हंगामा और मारपीट की घटनाओं को संज्ञान में लेकर पुलिस अब कार्रवाई करने की तैयारी में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें