फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मछली पकड़ने गया युवक गंगा में समाया

Sat, 09 Dec 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कुंडा के जहानाबाद गंगाघाट पर डूबे युवक के शव को तलाशने पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
मछली पकड़ने गया युवक गंगा में समाया
विज्ञापन

कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के युवक की गंगा में समा गया। जहानाबाद निवासी अवधेश सरोज (30) शनिवार की शाम चार बजे गांव के लड़कों के साथ जहानाबाद गंगा घाट पर मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के दौरान नियंत्रण बिगड़ने वह गंगा में समा गया। युवक के गंगा में डूबने की खबर उसके साथियों ने पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर हथिगवां थाने में तैनात उप निरीक्षक रोहित सिंह पुलिस टीम और गोताखोर के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस गोताखोर देर शाम तक युवक की खोजबीन करते रहे। दरोगा रोहित ने बताया युवक की तलाश की जा रही है। वहीं, घटना के बाद से पिता हरिलाल और परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें