फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर विधायक के गालीगलौज का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कथित तौर पर रानीगंज विधायक धीरज ओझा का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो में पुलिसकर्मियों को गालियां दी जा रही हैं। सोमवार को सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद दावा किया जाता रहा कि विधायक कंधई एसओ से फोन पर गालीगलौज कर रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि विधायक ने इससे साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि छेड़छाड़ करने के बाद ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। यह उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई है। यदि कोई साबित कर दे कि कंधई एसओ को गाली देने का ऑडियो है तो वह राजनीति छोड़ देंगे।
कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत में रविवार की शाम दिलीपपुर चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। जिसमें पुलिस को जान बचाने के लिए भागना पड़ा था।
विज्ञापन

इस बीच सोमवार को कथित तौर रानीगंज विधायक धीरज ओझा का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। दावा किया जाता रहा कि पुलिस पर हमले का आरोपी रामेंद्र सिंह विधायक का करीबी है। घटना को लेकर वह कंधई थाने के एसओ से गालीगलौज कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो संज्ञान में आने के बाद विधायक धीरज ओझा मीडिया के सामने आए।
उन्होंने कहा कि उनकी कंधई थानाध्यक्ष से कोई बात नहीं हुई है। रामेंद्र के मामले में सीओ पट्टी, एएसपी पूर्वी व पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया था। थानेदार से उनकी कोई बात नहीं हुई है। यदि कोई वायरल ऑडियो में कंधई थानेदार के साथ हुई बातचीत साबित कर दे तो वह राजनीति छोड़ देंगे। उनका कहना था कि यह विरोधियों की सोची-समझी साजिश है। इसकी जांच के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें