फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: व्यापारी से लूट का प्रयास, बाइक सवार की मारी गोली

विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र में बदमाशों की गोली से घायल व्यापारी विकास पांडेय।
विज्ञापन
कंधई के किशुनगंज बाजार में मंगलवार की रात दुकान बंद कर लौट रहे व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। व्यापारी से लूट का प्रयास बदमाशों ने किया था। घायल व्यापारी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पाठक का पुरवा निवासी विकास पांडेय की किशुनगंज बाजार में किराने की दुकान है। मंगलवार की रात आठ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। किशुनगंज बाजार के समीप बाइक से पहुंचे बदमाशों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। बदमाश व्यापारी से बैग छीनने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर तमंचे से फायरिंग कर दिया। गोली चलते ही वह जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो बदमाश बैग छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल व्यापारी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। गोली व्यापारी के बाएं कंधे को छूकर निकल गई थी। थाना प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल व्यापारी स्वास्थ्य पहले से बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें