फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कुंडा में दिनदहाड़े खाद व्यापारी के घर लूट का प्रयास

विज्ञापन
कुंडा के पुरानी बाजार में नकाबपोश बदमाशों के घर में घुसने सूचना पर पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर चार नकाबपोश बदमाशों ने एक खाद व्यापारी के घर लूट की कोशिश की। घर में अकेली महिला को देखकर बदमाश तमंचा सटाकर लूट का प्रयास करने लगे लेकिन महिला के शोर मचाने पर लोगों को एकत्रित होता देख बदमाश बाइक से फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


कुंडा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी शिवकुमार कबरियागंज में खाद की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार दोपहर घर पर उनकी पत्नी अनीता देवी अकेली थीं। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाश उनके घर पहुंचे। दो बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था जबकि दो ने चेहरे पर नकाब बांध रखा था।
अनीता देवी के कुछ समझ पाने से पहले ही तीन बदमाश घर में घुस गए और उन्हें तमंचा सटाकर लूटपाट का प्रयास करने लगे। यह देख महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। भागने की जल्दबाजी में बदमाशों का एक बैग घर में ही छूट गया। जिसमें पट्टी, दवाएं, बेहोश करने वाला इंजेक्शन और अन्य उपकरण मिले हैं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कुंडा पुलिस ने मौके की जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगाला। पुलिस के अनुसार पीड़ित ने घटना की सूचना दो घंटे बाद दी थी। सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें