फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बिटिया से दुष्कर्म का प्रयास... गुस्सा फूटा, बाजार बंद, सहेलियों ने कोचिंग छोड़ी

Sun, 31 Dec 2023 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले छात्रा से हुए दुष्कर्म के प्रयास के मामले में ग्रामीण और व्यापारी गुस्से में हैं। प्रयागराज से इलाज के बाद शनिवार को छात्रा जब घर पहुंची तो बाजार बंद कर उन्होंने प्रदर्शन किया। सीओ ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तार की आश्वासन दिया, तब माने। उधर, छात्रा के साथ कोचिंग जाने वाली तीन सहेलियों ने कोचिंग जाना बंद कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के हाथ में अमर उजाला अखबार की प्रति और छात्रा-बेटी को न्याय चाहिए स्लोगन लिखी तख्ती थी। सूचना पर सीओ विनय प्रभाकर साहनी जब फोर्स के साथ पहुंचे तो विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्राओं ने उनसे पुलिस सुरक्षा की मांग की। छात्रा के साथ पांच अन्य लड़कियां भी कोचिंग जाती हैं, जिनके अभिभावक डरे हुए हैं। हालांकि, सीओ ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
रामापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय मिश्र, महामंत्री अमित वैश्य, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता के साथ व्यापारी नेता छात्रा के घर पहुंचे। परिजनों को हर प्रकार से मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया। परिजनों और व्यापारी नेताओं ने अमर उजाला को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन


25 संदिग्धों की कराई गई पहचान, स्केच जारी होगा

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए छात्रा के घर पर एक महिला सिपाही तैनात कर दिया है। हिरासत में लिए गए 25 संदिग्ध युवकों की पहचान छात्रा से कराई गई। हालांकि, डरी सहमी हुई छात्रा कुछ बोल नहीं पा रही थी, जिससे आरोपियोंं की पहचान न हो की। हिरासत में लिए युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया।
छात्रा आरोपी युवक की पहचान नहीं कर पाई है, लेकिन शिनाख्त के तौर पर उसका हुलिया जरूर पुलिस को बता दिया है। जिसके आधार पर आरोपियों का स्केच बनाने के लिए प्रयागराज से टीम बुलाई जाएगी।


आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। सुबह और रात में भी घटनास्थल और आसपास के इलाकों में पहुंचकर जांच पड़ताल की जा रही है। छात्रा ने आरोपी का हुलिया बता दिया है। पुलिस अधीक्षक भी पल पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन


- विनय प्रभाकर साहनी, सीओ रानीगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें