फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में वृद्ध पर हमला, गंभीर हालत में रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सदहा बाजार में रंजिश के चलते घात लगाए लोगों ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि इस बीच हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग भी की। जिससे बाजार में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के जुटने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

सदहा बाजार निवासी अजय कुमार यादव का आरोप है कि बीते सोमवार की शाम साढ़े छह बजे उसके पिता उमाशंकर यादव (60) सदहा बाजार आए थे। इस बीच लगभग दस की संख्या में घात लगाए बैठे लोगों ने पुरानी रंजिश में उन पर कुल्हाड़ी व लाठी से हमला बोल दिया। जिससे वह अचेत होकर गिर पड़े। शोरशराबे पर जुटे जय सिंह, रामफेर, बलराम, नीरज और अजय बचाने के लिए दौड़े तो आरोपियों ने उन पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि सभी बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर हमलावर भाग निकले।
घायल बुजुर्ग को गंभीर हालत में प्रयागराज के एसआरयन में भर्ती कराया गया है। इधर, विपक्षियों ने भी रंजिश में दुकान में तोडफ़ोड़ व हमले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाल ने बताया कि मारपीट की सूचना पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। फायरिंग की बात गलत है। इधर, बीबीपुर गांव निवासी शीतला प्रसाद वर्मा पुत्र रामनारायण ने आबादी की जमीन पर बन रहे शौचालय की दीवार ढहा देने तथा गालीगलौज व धमकी पर श्रीराम व फूलचंद्र के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गलती से युवक के खाते में गए दो लाख बयासी हजार, नहीं लौटा रहा रुपये
पट्टी के एक युवक के खाते में छह माह पूर्व गलती से एक व्यक्ति ने दो लाख बयासी हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। मोबाइल से संपर्क करने पर खाताधारक पैसा वापस करने में आनाकानी करता रहा। इस पर मंगलवार को पट्टी पहुंचे युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पश्चिम बंगाल कोलकाता के जाननगर रोड निवासी मोहम्मद जफीर ने बताया कि कंपनी में उसके साथ काम करने वाले एक व्यक्ति ने 7 जनवरी 2020 को गलती से अपने मोबाइल से बैंक आफ बड़ौदा की पट्टी शाखा के एक खाताधारक के खाते में दो लाख बयासी हजार 920 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जानकारी होओने पर जफीर ने मोबाइल फोन से खातधारक से संपर्क किया तो उसने रुपये वापस करने की बात कही। कई बार बात करने पर लगातार बहाना बनाने तथा पैसा वापस न होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। एसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें