फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैतृक गांव पहुंचे एमपी के पूर्व सीएम

Thu, 25 Dec 2014 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौड़ बुधवार को अपने पैतृक गांव सांगीपुर ब्लाक के ओरीपुर नवगीर पहुंचे। उन्होंने पारिवारिक शादी समारोह में शिरकत की। गांव की बदली सूरत देख उन्होंने खुशी जाहिर की। नव दंपति को आशीर्वाद देने के बाद वह लौट गए।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इंसान कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए वह अपने बुजुर्गों की माटी को नहीं भूल सकता। कहा कि वह पैतृक गांव की यादों को हमेशा दिल में संजो कर रखते हैं। गांव के विकास पर उन्होंने खुशी जाहिर की। कहा कि गांव के विकास व उसे स्वच्छ रखने में ग्रामीणों को भी आगे आना चाहिए।

उनके साथ पूर्व प्रमुख शांती सिंह भी रहीं। उन्होंने बाबूलाल गौड़ का स्वागत करते हुए आभार जताया। स्वागत करने वालों में बबलू सिंह, मनोज सिंह, विनोद तिवारी, जितेन्द्र सिंह, राहुल, शीलू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें