पंचायत में शामिल होने जा रहे बीडीसी सदस्य पर कुछ लोगों ने लोहे की राड से हमला कर दिया। इससे उसके सिर में चोट आई है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर गांव के बीडीसी सदस्य दिनेश यादव सोमवार को गांव में आयोजित पंचायत में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। तभी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर आरोपी भाग निकले। लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। संवाद
-
पड़ोसी ने मां-बेटे को पीटा
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर निवासी कमलेश सरोज का आरोप है कि 12 नवंबर को पड़ोसी सुभाष सरोज ने रंजिश के चलते उसकी और उसके बेटे हिमांशु की पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद