फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट खरीदने स्टेशन पर पहुंचे लोग भूल गए सामाजिक दूरी

विज्ञापन
at the time of purchasing railway ticket passangers forgot the social distance - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सोमवार को टिकट खरीदने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे लोग सामाजिक दूरी भूल गए। पहले टिकट बनवाने और रिफंड के चक्कर में आपस में धक्कामुक्की करते रहे। रेलवे पुलिस कहीं नजर नहीं आई। रेलवे बोर्ड ने 200 ट्रेनों का संचालन सोमवार से शुरू कर दिया है। हालांकि इनमें से प्रतापगढ़ से बनकर यहां से गुजरने वाली एक भी ट्रेन का नाम शामिल नहीं है। सोमवार को बड़ी संख्या में लोग टिकट खरीदने के लिए पहुंचे। कुछ लोग रिफंड लेने के लिए भी आए थे। आरक्षण काउंटर पर भीड़ जमा हो गई। जल्दबाजी के चक्कर में लोग धक्कामुक्की करते नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार को प्रतापगढ़ जंक्शन से होकर दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें गुजरीं। हालांकि दोनों ट्रेनों का ठहराव प्रतापगढ़ में नहीं था। चालक और गार्ड बदलने के लिए दोनों ट्रेनों को दस मिनट के लिए रोका गया था। स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने बतायाकि त्रिवेंद्रम से चलकर एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन बिहार के बेतिया जंक्शन जा रही थी। 12.30 बजे प्रतापगढ़ पहुंची। यहां चालक ओर गार्ड को बदला गया। दस मिनट के बाद उसे रवाना कर दिया गया। दूसरी ट्रेन मडगांव से चलकर 4.40 बजे प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन को उड़िसा जाना था। दस मिनट के बाद चालक और गार्ड को बदलकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें