फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कहीं स्कूलों में नहीं आए बच्चे तो कहीं टीका लगाकर किया स्वागत

Tue, 02 Jul 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टी के बाद सोमवार को सभी विद्यालय खुल गए। शहर के आसपास स्कूलों में जहां प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम मनाया गया, वहीं ग्रामीण इलाकों के अधिकांश स्कूलों में बच्चे ही नहीं आए। माध्यमिक स्कूलों में पहले दिन आने वाले बच्चों को टीका लगाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन



सोमवार को जिले के कक्षा एक से बारह तक के विद्यालय खुल गए। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में सोमवार को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। शहर के चिलबिला स्थित कंपोजिट स्कूल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने बच्चों को टीका लगाया और माला पहनाकर बच्चों को गिफ्ट दिया। सदर विकास खंड के प्राइमरी स्कूल राजगढ़ में डीएम संजीव रंजन, बीएसए भूपेंद्र सिंह के साथ स्कूल पहुंचकर बच्चों के शैक्षिक स्तर की जानकारी ली। उन्होंने डीएम ने बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने का आह्वान किया है। सदर ब्लाॅक के कंपोजिट स्कूल पूरे पांडेय में शिक्षक बच्चों को पढ़ाते मिले, जबकि नगर क्षेत्र के सदर बाजार में दो बच्चे आए हुए थे, मगर अध्यापक कोई नहीं मिला। बाबागंज विकास खंड के मिडिल स्कूल महेवा मलेकिया में एक भी बच्चे नहीं आए थे और न ही साफ-सफाई हुई थी। सोमवार को हेडमास्टर श्रीकृष्ण अवकाश पर रहे, जबकि दोनों अनुदेशक मौजूद रहे। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें