फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डिप्टी सीएम के जाते ही फिर पुराने ढर्रे पर लौटी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था

Wed, 05 Apr 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के जिले से लौटने के 24 घंटे के भीतर ही राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय की व्यवस्थाएं जस की तस हो गईं। सोमवार को उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान व्हीलचेयर व स्ट्रेचर लेकर खड़े वार्डब्वॉय व कर्मचारी मंगलवार को गायब हो गए। ऐसे में तीमारदार मरीजों को कंधे व गोद में उठाकर उपचार के लिए ओपीडी व पैथालॉजी की दौड़़ लगाते रहे।
विज्ञापन

परिसर से व्हीलचेयर तक गायब थी। दिलीपपुर का नूर मोहम्मद अपने बेटे और किठावर की शिवकुमारी का बेटा उसे गोद में लेकर ओपीडी व वार्ड का चक्कर लगाता रहा। इसी तरह अन्य तीमारदार भी अपने मरीजों को लेकर परेशान रहे।
राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पहले से मरीजों के बेड का चादर बदल दिया गया था। लेकिन, मंगलवार को मरीजों के बेड की चादर नहीं बदली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें