फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला खुदाई के दौरान आर्य समाज की दुकानें ढहीं,दुकानदारों में आक्रोश

विज्ञापन
जीजीआईसी के समीप आर्य समाज मंदिर के गेट पर नाला निर्माण को खुदाई करता जेसीबी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
नाला खुदाई के दौरान आर्य समाज की दुकानें ढह गईं। जिससे दुकानदारों में आक्रोश है। लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं। नगर पालिका ने जेसीबी लगाकर मलबे को हटाया। कई मकानों में दरार आ गई है। हालांकि अभी खतरा बरकरार है।
विज्ञापन

शहर के चौक घंटाघर से महज 3 सौ मीटर दूर प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर आर्य समाज का प्रमुख भवन स्थित है। जलनिकासी के लिए नगर पालिका की ओर से नाला बनाया जा रहा है। शनिवार की रात खुदाई के दौरान आर्य समाज भवन जिसमे दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोल रखी थी। उसका पिलर व बारजा ढह गया। जिससे मकान में भी दरार आ गई।
रविवार की सुबह लोग दुकान पर पहुंचे तो दुकान क्षतिग्रस्त हिस्सा देख दंग रह गए। कार्यदायी संस्था का कहना था कि नाला सफाई के दौरान भवन का कोई हिस्सा क्षतिग्रस्त नहीं हुआ था। इधर दुकानदार मुआवजे की जिद पर अड़े थे। जिसे लेकर शाम तक पंचायत चलती रही।
विज्ञापन

बाद में जेसीबी से मलबे को हटाया गया। नगर पालिका के ईओ मुदित सिंह ने बताया कि मकान का पिलर नाले के दीवार पर टिका था। नाले की दीवार बनने के दौरान वह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमे नगर पालिका का कोई दोष नहीं है।

जीजीआईसी के समीप नाला खुदाई के दौरान आर्य समाज मंदिर की गिरी दुकानें।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें