एआरटीओ डॉ. दिलीप गुप्ता ने सोमवार को चेकिंग अभियान के दौरान 67 वाहनों का चालान किया। एआरटीओ ने बताया कि मार्च में बकाया टैक्स न जमा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 30 मार्च तक अभियान जारी रहेगा। चेकिंग के दौरान रानीगंज में ओवरलोड डीसीएम ट्रक व तीन मालवाहक वाहनों का दो साल का बकाया टैक्स होने पर सीज किया गया। सीट बेल्ट, हेलमेट न लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।