फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: भोर में निकले एआरटीओ, चार ओवरलोड ट्रक सीज और 19 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे का फायदा उठाकर फर्राटा भर रहे ओवरलोड ट्रकों पर बृहस्पतिवार भोर एआरटीओ प्रवर्तन ने कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान मिले चार ओवरलोड डंपर व ट्रक को सीज करते हुए कोहड़ौर थाने में खड़ा कराया। इस दौरान 19 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. दिलीप गुप्ता के नेतृत्व में नियमों की अनदेखी करने वाले दो डंपर व दो ट्रकों को सीज किया गया।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान ओवरस्पीड, फिटनेस की कमी और अधूरे दस्तावेजों को लेकर कुल 19 वाहनों का भी चालान किया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से खलबली मची रही। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सर्दी में सड़क हादसे को रोकना है। लगातार चेकिंग से न केवल ओवरस्पीड पर अंकुश लगाया जा रहा है, बल्कि ओवरलोड होकर चल रहे ट्रकों पर कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें