फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रामलीला में अयोध्या के कलाकार देंगे प्रस्तुति, बहेगी आस्था की बयार

विज्ञापन
बाबा बेलखरनाथ के रसोईयां गांव में रामलीला की बैठक करते पदा​धिकारी। ग्रामीण
विज्ञापन
बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के रसोइयां गांव में इस बार रामलीला का मंचन ऐतिहासिक होगा। श्री नवदुर्गा पूजा समिति व श्री रामलीला मंचन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अयोध्या से आ रहे प्रसिद्ध कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। रामलीला का शुभारंभ 11 अक्तूबर से होगा। समापन 19 अक्तूबर को श्री राम राज्याभिषेक के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन

रसोइयां गांव निवासी योगेंद्र प्रताप सिंह साथियों के साथ अयोध्या दर्शन करने को गए थे। वहां रामलीला मंचन चल रहा था। इसे देखकर वह गांव लौटे और ग्रामीणों के समर्थन से रामलीला की शुरुआत की। इस बार शिव मंदिर के पास स्टेज और भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।
योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नौ दिवसीय रामलीला मंचन के दौरान अयोध्या के कलाकारों द्वारा नारद मोह, श्री राम जन्म, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, गंगा दर्शन, लक्ष्मण-परशुराम संवाद समेत अन्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें