फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटी सेंटर में जल संकट पर बिफरे

Sat, 23 May 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। एड्स पीड़िताें के लिए खुले जिला अस्पताल के एआरटी सेंटर में पानी की समस्या को लेकर मरीज शुक्रवार को भड़क गए। इस पर सीएमएस डॉ. आरडी द्विवेदी ने रोगियों संग बैठक की। आश्वासन दिया कि सेंटर में जल्द ही शीतल जल की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में एड्स रोगियों को दवा देने के लिए एआरटी सेंटर स्थापित है। दूसरे तल पर स्थित सेंटर में पानी की व्यवस्था नहीं है। गर्मी में दवा के लिए जिले सहित गैर जनपद से भी लोग आते हैं। जिन्हें यहां पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। जल संकट की समस्या को लेकर एड्स पीड़ितों की संस्था पीएनपी के अध्यक्ष विनोद यादव ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। अव्यवस्था से नाराज रोगी अस्पताल प्रशासन के खिलाफ लामबंद हो गए। मरीज हंगामा शुरू करते इसके पहले खबर सीएमएस को लग गई।

 इन्होंने तत्काल एआरटी सेंटर पहुंचे मरीजों व संस्था के अध्यक्ष संग बैठक की। बैठक में उन्होंने आश्वासन दिया कि वह सेंटर में जल्द ही शीतल पेयजल का इंतजाम कराएंगे। इसके बाद एड्स पीड़ितों का गुस्सा ठंडा हुआ। बैठक में डॉ. राजीव सिंह, डॉ. राकेश त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें