फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट मैनेजर के हत्यारोपी को पुलिस ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट मैनेजर के हत्यारोपी को पुलिस ने उठाया
विज्ञापन

चार दिन पहले खेत में सोते समय हुई थी गोली मारकर हत्या
पत्नी से पूछताछ के बाद गाबी महुआबन के आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
शमशेरगंज। लालगंज कोतवाली के घरौरा में चार दिन पहले खेत में फसल की रखवाली करते समय ट्रांसपोर्ट मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस हत्यारोपी को उठाकर पूछताछ शुरू कर दिया। घटना आशनाई से जुड़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के घरौरा निवासी फकरे आलम महाराष्ट्र में ट्रांसपोर्ट मैनेजर की नौकरी करता था। वह अपने घर आया हुआ था। चार दिन पहले खेत में सोते समय फकरे आलम उर्फ घेर्राऊ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही थी। मृतक व उसके परिवार के लोगों के मोबाइल की काल डिटेल खंगालने के बाद घटना के सिलसिले में पुलिस मृतक की पत्नी से पूछताछ करने लगी। सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी मतरबुन निशा उल्टा सीधा बयान देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करती रही। हालांकि पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गई। उससे मिले राज के बाद पुलिस ने गाबी महुआबन के रहने वाले हत्यारोपी युवक को शनिवार की रात ही उठा लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। लीलापुर चौकी प्रभारी ने बताया कि हत्या के सिलसिले में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को उठाया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना आशनाई को लेकर अंजाम देने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें