जम्मू कश्मीर में मची तबाही के चलते ट्रेनों के आवागमन पर रेलवे प्रशासन ने रोक लगा दी है। मां बेल्हादेवी जंक्शन के रास्ते जम्मू जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस अगले 11 दिनों के लिए निरस्त कर दी गई है। जिससे बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना भी जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि जम्मू जाने के लिए यात्री टिकट बनवाने के बजाय औसतन प्रतिदिन 25 यात्री यात्रा रद्द कर टिकट का पैसा वापस ले रहे हैं। अर्चना एक्सप्रेस का संचालन फिलहाल निरस्त कर दिया गया है। रेलवे कंट्रोल से जानकारी मिलने के बाद ट्रेन का दोबारा संचालन शुरू किया जाएगा।