लालगंज में कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना का स्वागत किया गया।
- फोटो : संवाद।
महंगाई और रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा
राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोना को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना रामपुर खास के लिए गौरव की बात है। उन्होंने महंगाई, वोट चोरी के आरोपों और रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज तिवारी ने की, जबकि संचालन ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर विधायक पुत्र राघव मिश्र, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह पंकज, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, केडी मिश्र, दृगपाल यादव, लालजी यादव, प्रदेश कांग्रेस सदस्य प्रशांत देव शुक्ल, दारा सिंह, रवि सिंह, कमल सिंह, राजू सिंह, महेंद्र शुक्ला और इरफान अली समेत अन्य लोग मौजूद रहे।