फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शासन से मिली स्वीकृति, तैनात होंगे 36 सुरक्षाकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए 36 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की मांग चिकित्सक काफी समय से कर रहे थे। प्राचार्य ने सितंबर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के संबंध में पत्र भेजकर मांग की थी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के साथ ही राजा प्रताप बाहदुर चिकित्सालय में सुरक्षा के लिए 47 रिटायर्ड सेना के जवान तैनात किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज, महिला अस्पताल और पुरुष अस्पताल में इन सुरक्षा कर्मी अपनी सेवा दे रहे हैं। इसके बावजूद इमरजेंसी में आए दिन मरीज या फिर तीमारदार चिकित्सकों से मारपीट करने पर आमद हो जाते हैं। इमरजेंसी के चिकित्सकों ने कई बार प्राचार्य को पत्र भेजकर सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की। प्राचार्य ने 36 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के लिए शासन के पास प्रस्ताव भेजा। शासन ने अपनी अनुमति दे दी। प्राचार्य ने बताया कि 36 नए सुरक्षा कर्मियों की दीपावली के पहले तैनाती हो जाएगी। इमरजेंसी में दो सुरक्षा कर्मी 24 घंटे मौजूद रहेंगे। दोनों के पास शस्त्र रहेगा। उन्होंने बताया कि पांच डंडा धारी सुरक्षाकर्मियों के साथ एक शस्त्रधारी सुरक्षा कर्मी की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें