फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली कराई गई ओवरब्रिज एप्रोच मार्ग की जमीन

Fri, 09 Jan 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग के बुलडोजर ने गुरुवार को चिलबिला क्रासिंग ओवर ब्रिज एप्रोच मार्ग की जमीन पर अवैध बस्ती को उजाड़ दिया। यहां रह रहे दस परिवारों के लोग आशियाना छिनने पर चीख-पुकार मचाते रहे।
विज्ञापन


इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर चिलबिला क्रासिंग है। काफी अर्से बाद लोगों की मांग पर क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण प्रारंभ हो सका। पुल बनकर तैयार है अब एप्रोच मार्ग का कार्य चल रहा है। क्रासिंग के उत्तरी छोर पर हाईवे की जमीन पर दस पथरकटा परिवारों ने आशियाना बना रखा था। हाईवे के किनारे वे प्रतिमा, शिलापट्ट बनाने का काम करते हैं। गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग के इंजीनियर विजय मिश्र की अगुवाई में पहुंची टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इन दस परिवारों के डेरे जमींदोज कर दिए गए।

सभी अपना सामान सुरक्षित करने के लिए भागदौड़ करने लगे। करीब तीन घंटे तक चले अभियान में एनएच के लोगों ने अवैध कब्जे को गिराकर निर्माण कार्य के लिए स्थान खाली कराया। इंजीनियर विजय मिश्र ने बताया कि अभी क्रासिंग के उत्तरी छोर का अतिक्रमण हटाया गया है। बाद में दक्षिणी इलाके का हटाया जाएगा। हाईवे की जमीन पर लोगों ने अवैध निर्माण कर रखा था। सभी को बुधवार को ही अपना सामान हटाने के लिए कह दिया गया था।
विज्ञापन


हाईवे के किनारे अवैध रूप से अस्थायी व स्थायी निर्माण कर रहने वाले पथरकटा परिवार के लोग एनएच की कार्रवाई के बाद कड़ाके की ठंड में आसमान के नीचे आ गए। अपना सामान सुरक्षित कर हाईवे के किनारे लगे पेड़ों के नीचे डेरा डाल दिया।

राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन पर आशियाना बनाकर रहने वाले लोग कार्रवाई के बाद आसमान के नीचे आ गए। इस दौरान छप्परों के पुआल से अलाव जलाकर ठंड दूर करते रहे।

राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन खाली कराने के लिए पथरकटा बस्ती पर ही बुल्डोजर नहीं चला। हाईवे की जमीन पर अवैध रूप से पौधे बेचने वाले भी कार्रवाई की जद में आ गए। जैसे ही जेसीबी ने छप्पर व टिनशेड ढहाना शुरू किया, वहां मौजूद लोगों ने पौधे लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें