उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित आईटीआई अनुदेशकों को लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण का सजीव प्रसारण रविवार को शहर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में किया गया। आईटीआई में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य व सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने 18 नवनियुक्त अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र दिया। नियुक्ति पत्र पाकर अनुदेशकों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।
सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा कि निष्पक्ष व भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। किसी भी युवा के साथ नौकरी के नाम पर अन्याय नहीं होगा। अल्का यादव, अदिति, मोहिनी यादव, सारिका अग्रहरि, प्रीति सिंह, वायुनंदन पांडेय, सुनील कुमार, अजय कुमार, इंद्रजीत, रजनीश सिंह, योगेंद्र सिंह, संजीत कौशल, मनीष कुमार, रिशीकांत त्रिपाठी, संदीप गुप्ता, अनुराधा, प्रीति कुमारी और मनीष यादव को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य आलोक कुमार, अभिषेक पटेल, परवेज कमर व रूपेश शुक्ला मौजूद रहे।