कचहरी में बार काउंसिल के आह्वान पर हड़ताल कर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : PRATAPGARH
साथियों की हत्याओं पर आक्रोशित अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
बार काउंसिल के आह्वान पर जिले भर के अधिवक्ताओं की हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अधिवक्ताओं की हत्या, लंबित भुगतान और सुरक्षा की कोई पहल नहीं होने से नाराज वकीलों ने सोमवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। बार काउंसिल के आह्वान पर आयोजित हड़ताल में सभी संगठनों के अधिवक्ता शामिल थे।
प्रदेश में अधिवक्ताओं की हत्या, प्राणघातक हमले और लंबित भुगतान से नाराज वकीलों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर न्यायिक कार्य ठप रखा। बार काउंसिल के आह्वान पर आयोजित हड़ताल में सभी संगठनों के अधिवक्ताओं ने प्रतिभाग किया। अधिवक्ताओं के हड़ताल पर रहने से दीवानी और कलेक्ट्रेट के साथ ही पट्टी, लालगंज, रानीगंज और कुंडा में न्यायिक कार्य ठप रहा। इधर जूनियर बार एसोसिएशन की मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए तीन अगस्त तक का समय बढ़ाया गया है। जूबाए महामंत्री शेष बहादुर सिंह ने बताया कि वर्ष 2010 के बाद रजिस्टर्ड उन्हीं वकीलों का नाम शामिल किया जाएगा, जिन्होंने एआईबीई परीक्षा उत्तीर्ण कर अंकपत्र और प्रमाणपत्र शामिल किया है। सोमवार की बैठक में जूबाए अध्यक्ष लीलाधर दूबे, विद्या सागर शुक्ल, अवनीश पांडेय, विभा पांडेय, जय प्रकाश दुबे, अनूप शुक्ल, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।