फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता : हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं

विज्ञापन
अपराजिता के बैनर तले वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल से निकली महिला अधिकारों की जागरूकता रैली। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों और हिंसा के विरोध में महिलाओं को आवाज उठानी चाहिए। चुप रहकर जुर्म सहन नहीं करना चाहिए। यह बातें वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राकेश सिंह ने बुधवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत महिला अधिकारों को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों के साथ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कहा कि अत्याचार और हिंसा के खिलाफ चुप नहीं बैठना चाहिए। मामले की शिकायत पुलिस से करनी चाहिए। इसके अलावा 1090 हेल्पलाइन पर भी महिलाएं शिकायत कर सकती हैं।
छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वीएस मेमोरियल स्कूल से निकले बच्चों ने मीराभवन और सगरा तक रैली निकाली।
विज्ञापन

इको फ्रेंडली मनाएं दीपावली
वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में इको फ्रेंडली दीपावली मनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। बच्चों ने रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली विद्यालय से मीराभवन होते हुए विद्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान बच्चों ने हानिकारक पटाखे न जलाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें