फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता : पेंटिंग से छात्राओं ने दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश  

Wed, 13 Feb 2019 11:55 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान अपराजिता - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत बुधवार को पीवीपी इंटरनेशनल स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने कागज पर मतदाता जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छ भारत की पेंटिंग बनाई। अपने चित्रों के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।  
विज्ञापन


प्रबंधक मिलेश सिंह के निर्देशन में छात्राओं ने मतदाता जागरूकता, महिला सशक्तिकरण व स्वच्छ भारत की पेंटिंग कर लोगों को जागरुक किया। छात्राओं में अंजली, सुधा, मानसी, आंचल, अपर्णा, मिसी, स्नेहा, रमसा, सारा, प्रगति, अंशिका, श्रेया, प्रगति, सीमन, शाहिस्ता, भूमि, निहारिका, स्वाती की पेंटिंग सराही गई।

मतदाता जागरूकता विषय पर चित्र बनाकर भी बेटियों ने मतदाता बनने और आगामी चुनाव में मतदान करने का संदेश दिया। प्रिंसिपल आशा दूबे ने अमर उजाला की मुहिम को सराहा। इस अवसर पर वंदना, पुष्पा, ज्योति, आंचल, सिंधु, शिव कुमार, शैलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें