फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का विकास, अखिलेश का अपराध बोल रहा है : अनुप्रिया

Sun, 19 Feb 2017 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अद (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को रानीगंज के बिरईपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा घोटालेबाजों का दल है। सपा और कांग्रेस वालों नए देश को लूटने का काम किया। देश में मोदी का विकास और उत्तर प्रदेश में अखिलेश का अपराध बोल रहा है। भाजपा ही सुशासन, भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त सरकार दे सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बसपा के शासनकाल में एनआरएचएम मे घोटाले हुए। अभी तक यह पार्टी और इससे जुड़े लोग घोटाले से उबर नहीं पाई है। समाजवादी पार्टी के शहजादे कहते हैं पीएम मोदी ने कोई काम नहीं किया केवल बयानबाजी ही कहते हैं। उनको समझ में आना चाहिए कि देश ही नहीं विदेशों में भी पीएम मोदी का विकास बोल रहा है। जबकि अखिलेश का सूबे में अपराध बोल रहा है।

सपा के लोग बार-बार कहते हैं कि जमीनी लोग है सही कहते हैं, भू और खनन माफिया यही तो हैं। जमीन पर कब्जा करना और अवैध खनन इन्हीं के लोग करवाते हैं। कुर्ता पहनकर घूमने वाले कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी और सपा के अखिलेश को बोलने की जरा भी सलीका नहीं है। फिलहाल दोनों को इसके लिये अभ्यास की जरूरत है। अनुप्रिया ने कहा कि रानीगंज शहीदों की धरती है। लोग अपने वोट की कीमत जाने और उसको किसी और के हाथों मेें न जाने दें। उन्होंने दावा कि सूबे में अगली सरकार भाजपा और अद गठबंधन की बनने जा रही है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा,  ओमप्रकाश त्रिपाठी, वीके कश्यप, हरिमंगल, रामबहादुर पटेल, जीतलाल और सुरेश सरेाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पट्टी विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिये आने वाली केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का हेलीकाप्टर जमीन पर नहीं उतर सका। जिससे कार्यकर्ताओं को निराश होना पड़ा। घंटों से डटी भीड़ को निराश होकर जनसभा स्थल से लौटना पड़ा। नेताओं ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण हेलीकाप्टर नीचे नहीं उतर सका। बता दें कि दुकरा में भाजपा की जनसभा होनी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें