कुंडा तहसील के लेखपाल और मुंशी को एंटी करप्शन की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।
- फोटो : संवाद।
प्रयागराज एंटी करप्शन की टीम ने कुंडा तहसील गेट के पास से राजस्व लेखपाल और मुंशी को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इससे तहसील में हड़कंप मच गया। लेखपाल मेडिकल लाल वर्मा और मुंशी शिवम कुमार बारिश के दौरान गिरे मकान को पक्का बनाए जाने की अनुमति के एवज में पीड़ित से 10 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। पैसा न देने पर अनुमति पत्र नहीं दे रहे थे। कई बार तहसील का चक्कर काटने के बाद परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक शाखा प्रयागराज से की थी। एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल और मुंशी को रंगे हाथों पकड़ लिया।