फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News : एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल और मुंशी को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Tue, 26 Aug 2025 05:15 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

प्रयागराज एंटी करप्शन की टीम ने कुंडा तहसील गेट के पास से राजस्व लेखपाल और मुंशी को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
कुंडा तहसील के लेखपाल और मुंशी को एंटी करप्शन की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज एंटी करप्शन की टीम ने कुंडा तहसील गेट के पास से राजस्व लेखपाल और मुंशी को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इससे तहसील में हड़कंप मच गया। लेखपाल मेडिकल लाल वर्मा और मुंशी शिवम कुमार बारिश के दौरान गिरे मकान को पक्का बनाए जाने की अनुमति के एवज में पीड़ित से 10 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। पैसा न देने पर अनुमति पत्र नहीं दे रहे थे। कई बार तहसील का चक्कर काटने के बाद परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक शाखा प्रयागराज से की थी। एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल और मुंशी को रंगे हाथों पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें