एंटी करप्शन की टीम ने कुंडा तहसील के सीओ चकबंदी को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
- फोटो : संवाद।
कुंडा तहसील के चकबंदी सीओ राजेश कुमार को मंगलवार की सुबह रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम प्रयागराज ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामला काशीपुर डुबकी गांव से जुड़ा है। गांव में चकबंदी चल रही है। वहां के रहने वाले सुरेश कुमार से गाटा दुरुस्तीकरण फाइल पास करने के लिए चकबंदी सीओ पहले 11 हजार रुपये रिश्वत ले चुका था। अब वह फिर 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। जिसकी शिकायत सुरेश कुमार ने एंटी करप्शन टीम से की थी। मंगलवार की सुबह करीब 10.30 बजे रुपये देने के लिए सीओ चकबंदी को कुंडा हरनामगंज रेलवे स्टेशन पर बुलाया गया। जहां रिश्वत के रुपये लेते समय एंटी करप्शन टीम ने पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद कुंडा चकबंदी कार्यालय व राजस्व विभाग में खलबली मची रही।