फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : सीओ चकबंदी को एंटी करप्शन ने 10 हजार रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, राजस्व विभाग में मची खलबली

Wed, 30 Apr 2025 04:01 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

गाटा दुरुस्त के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग करना चकबंदी सीओ को भारी पड़ गया। एंटी करप्शन की टीम ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इससे राजस्व विभाग में खलबली मची हुई है। 
विज्ञापन
एंटी करप्शन की टीम ने कुंडा तहसील के सीओ चकबंदी को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडा तहसील के चकबंदी सीओ राजेश कुमार को मंगलवार की सुबह रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम प्रयागराज ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामला काशीपुर डुबकी गांव से जुड़ा है। गांव में चकबंदी चल रही है। वहां के रहने वाले सुरेश कुमार से गाटा दुरुस्तीकरण फाइल पास करने के लिए चकबंदी सीओ पहले 11 हजार रुपये रिश्वत ले चुका था। अब वह फिर 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। जिसकी शिकायत सुरेश कुमार ने एंटी करप्शन टीम से की थी। मंगलवार की सुबह करीब 10.30 बजे रुपये देने के लिए सीओ चकबंदी को कुंडा हरनामगंज रेलवे स्टेशन पर बुलाया गया। जहां रिश्वत के रुपये लेते समय एंटी करप्शन टीम ने पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद कुंडा चकबंदी कार्यालय व राजस्व विभाग में खलबली मची रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें